{"_id":"6a93393e3f3e097f35088923","slug":"the-body-of-a-teenage-girl-who-had-gone-out-to-defecate-was-found-in-a-drain-chandauli-news-c-189-1-svns1012-153744-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शौच के लिए निकली किशोरी का शव नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शौच के लिए निकली किशोरी का शव नाले में मिला
विज्ञापन
मंशा, फाइलफोटो
कंदवा। अरंगी गांव में कर्मनाशा नदी में मिलने वाले नाले में शनिवार को सुबह किशोरी का शव मिला। उसकी शिनाख्त गांव के राम संजीवन गौतम की बेटी मंशा (16) के रूप में हुई। वह शुक्रवार को भोर में शौच के लिए घर से निकली थी। तब से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार की सुबह कुछ लोग शौच के लिए नदी किनारे गए तो नाले में मंशा का शव उतराता देखा। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल पहुंचे और मौका मुआयना किया। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मंशा शुक्रवार को भोर में शौच के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। मंशा तीन भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
सूनी रह गई भाइयों की कलाई
रक्षाबंधन के दिन राखी बंधवाने की उम्मीद लगाए बैठे तीनों भाइयों की कलाइयां सुनी रह गईं। नाले में मंशा का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बहन को याद कर भाइयों के आंसू नहीं थम रहे थे। माता-पिता तो रोते-रोते बदहवास हो गए।