फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राशन डीलर के चुनाव में जमकर हगांमा

राशन डीलर के चुनाव में जमकर हगांमा

Thu, 21 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
राशन डीलर के चुनाव में जमकर हगांमा
कोतवाली देहात। गांव बेगमपुर शादी में राशन डीलर के चुनाव मेें जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों की पुलिस के साथ भी झड़प हुई। चुनाव अधिकारी ने दूसरे पक्ष में किसी ने भी मत करे बिना चले जाने पर एक पक्ष में प्रस्ताव रिपोर्ट बनाई।
विज्ञापन

विकास खंड किरतपुर क्षेत्र के गांव बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर में दूसरी बार राशन डीलर के लिए चुनाव गांव के प्राइमरी स्कूल के पास में रविदास धर्मशाला में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव अधिकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी बिजनौर की देखरेख में अपराह्न लगभग साढे़ तीन बजें से शुरू हुई। गांव में राशन डीलर की दुकान के लिए पांच प्रत्याशी आरिफ, अनीस अहमद, ओमप्रकाश, मंगले सिहं व चंद्रपाल सिंह मैदान में थें। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आरिफ के पक्ष में महिला पुरुष समेत 396 मत डाले गए। उसके बाद दूसरे पक्ष के मत डालने को बुलायें गए । इन्हें ग्राउड के अंदर आने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया। उसके बाद पुलिस ने गेट बंद कर दिया। गेट बंद होने के बाद कुछ मतदाता बाहर रहें गए। इसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। गेट के बाहर हंगामा होते देख उस पक्ष की अंदर व बाहर खड़ी महिला और पुरुषों ने शुरू कर दिया। गेट के बाहर हंगामा होते देख अंदर के मतदाताओं ने भी हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा गेट न खोलने पर अंदर की महिलाओं ने भी हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान पुलिस व महिलाओं में कई बार झड़प भी हुई। उसके बाद पुलिस व दूसरे पक्ष के मतदाताओं के बीच गहमागहमी के चलते अन्य चार प्रत्याशी के पक्ष के मतदाता चले गए। देर शाम तक चली चुनाव प्रक्रिया के बाद चुनाव अधिकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, सिकेट्री दीपक शर्मा, प्रधान गिरवर सिंह ने आपस में मथन के बाद उपस्थित के अनुसार प्रस्ताव रिपोर्ट बना दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed