{"_id":"599738b74f1c1bba518b49e8","slug":"81503082679-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते से बीस हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक खाते से बीस हजार रुपये
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। गांव धनौरी निवासी एक महिला के जनधन योजना के खाते से किसी ने एटीएम के माध्यम से 17 हजार 900 रुपये निकाल लिए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
गांव धनौरी निवासी कामेंद्र सिंह की पत्नी रीना देवी का पंजाब नेशनल बैंक हल्दौर में जनधन योजना का खाता है। रीना के अनुसार उसे बैंक से कोई एटीएम कार्ड नहीं मिला। उसके खाते में 17 हजार ना सौ 46 रुपये की रकम थी। बुधवार को वह पति के साथ बैंक से रुपये निकालने पहुंची। पास बुक पर ऐंट्री कराई तो उसके खाते से 17 हजार नौ सौ रुपये की रकम निकाले जाने का पता चला। उसकी पास बुक में रकम एटीएम कार्ड के माध्यम से चार बार निकालना मुद्रित किया गया है। खाते से रकम निकाले जाने की सूचना पाकर उसके होश उड़ गये। महिला ने अपनी रकम वापसी कराने को लेकर बैंक स्टाफ से तीखी नोकझोंक शुरू कर दी। महिला को बैंक स्टॉफ से उसकी की जानकारी बैंक स्टाफ को दी, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब न मिला। इस पर उसने हंगामा शुरू कर दिया। उसकी बैंक स्टाफ से नोकझोंक भी हुई। पीड़ित महिला शुक्रवार की शाम थाने पहुंची और पुलिस को इस मामले में तहरीर दी। उधर, कस्बा इंचार्ज एसआई राम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।