फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने लकड़ी से भरी नौ ट्रैक्टर-ट्राली को किया सीज

पुलिस ने लकड़ी से भरी नौ ट्रैक्टर-ट्राली को किया सीज

Wed, 01 May 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने लकड़ी से भरी नौ ट्रैक्टर-ट्राली को किया सीज
पुलिस ने लकड़ी से लदी नौ ट्रैक्टर-ट्रालियों को किया सीज
विज्ञापन

मंडावर। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने बालावाली पुल से ओवरलोड वाहनों का धड़ल्ले से संचालन होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने सोमवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान लकड़ी से भरी नौ ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़कर सीज कर दिया।
जिला प्रशासन ने गंगा बैराज पुल से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है। वहां पर निर्माण कार्य जारी है। इस कारण बड़े वाहन शासन द्वारा निर्धारित रूट से संचालित हो रहे हैं। ओवरलोड और भारी वाहनों ने बालावाली पुल से होकर अपना रूट बना लिया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस बालावाली पुल पार कराने के लिए ओवरलोड वाहनों से रात के अंधेरे में रोज अवैध वसूली करती है। इसकी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और चेकिंग अभियान चलाकर लकड़ी से भरी नौ ट्रैक्टर-ट्राली सीज कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अंशुमाली भारती का कहना है कि लकड़ी से भरी ओवरलोड नौ ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया गया है। पुल से कोई भी ओवरलोड वाहन नहीं गुजरने दिया जाएगा।
विज्ञापन


ठेकेदारों में झगड़े की वजह से पकड़ी गई ट्राली
बालावाली पुल से पुलिस को पैसे देकर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली रात के अंधेरे में रोज निकलती हैं। पुलिस की कमाई का यह साधन बन गई है। लोगों के मुताबिक सोमवार की रात बालावाली पुल के पास लकड़ी के दो ठेकेदार आपस में भिड़ गए। ठेकेदारों के विवाद के कारण पुलिस को यह कार्रवाई करनी पड़ी। आरोप है कि पुलिस तो खुद इन ट्रैक्टर ट्रालियों को निकलवा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed