फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गांव चमरावाला में 40 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार

गांव चमरावाला में 40 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार

Sun, 14 Apr 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
गांव चमरावाला में 40 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार
चमरावाला में विषाक्त भोजन खाने से 40 लोग बीमार
विज्ञापन

नगीना(बिजनौर)। गांव चमरावाला में एक शादी समारोह में उड़द की दाल और चावल खाकर करीब 40 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। इनमें करीब 16 बच्चे शामिल हैं। इससे गांव में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने गांव में चिकित्सकों और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भेज दी है। सभी को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।
11 अप्रैल को गांव चमरावाला निवासी सुनील कुमार की पुत्री की बारात आई थी। इस दौरान बरातियों के साथ-साथ गांव के लोगों की भी दावत की गई थी। ग्रामीणों के अनुसार दावत में उड़द की दाल और चावल थे। दावत का खाना खाकर सभी लोग अपने घरों को चले गए। इसके बाद करीब 40 लोगों को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें गांव में ही प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाया। स्थिति नियंत्रण में नहीं होने पर ग्राम प्रधान के पुत्र अमित कुमार ने डायल 108 और एसडीएम गजेंद्र कुमार को दी सूचना दी। एंबुलेंस से सभी मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। वहां के चिकित्सकों ने सभी को उपचार दिया। एसडीएम गजेंद्र कुमार के अनुसार गांव चमरावाला में फूड प्वाइजनिंग की सूचना मिलने पर उपचार के लिए गांव में चिकित्सकों और नमूने लेने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भेज दी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी शील कुमार का कहना है कि फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति नियंत्रण में है। आवश्यकता पड़ने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाएगा। डा. शील का कहना है कि शादी विवाह में वाटर फिल्टर प्लांट से आया केन का पानी पीने से भी फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो सकते हैं। एसडीएम के निर्देश पर गांव में पहुंचे कोतवाली देहात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक ईएन कुमार ने बताया कि गांव में बाकी जो लोग हैं, फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। स्थिति देखकर दवा दे दी गई है। लोगों की स्थिति देखने के लिए पुन: गांव में जाएंगे।
विज्ञापन

ये लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार
आदित्य 15 पुत्र कैलाश चंद, विदांत 17 पुत्र संदीप कुमार, संदीप 40 पुत्र नंदराम, कृष 10 पुत्र तेजपाल, पिंकी 30 पत्नी तेजपाल, आंशिक 7 पुत्र जयप्रकाश, बॉबी 16 पुत्र सुशील, चंद्रपाल 55 पुत्र फूल सिंह, शगुन 7 पुत्र पीतांबर, राजेश्वरी , पत्नी मेहर सिंह, मिष्टी 4 पुत्री जगदीश, नेहा 4 पुत्री चेतराम ,सोनाक्षी 12, 15. सानिया 13, . किरन 14 पुत्री गोपाल. निशा 15 पुत्री पवन कुमार, चेतना 17 पुत्री यशपाल, ग्रेसी 8 पुत्री धीरज, सलोनी 12 पुत्री अर्जुन, रीता 25 पत्नी नीरज, रजत 12 पुत्र अमर सिंह, नवनीत 10 पुत्र अमर सिंह, अभिनव 6 पुत्र नीरज
विज्ञापन
विज्ञापन

25. राधिका 10 पुत्री नीरज, ओमवती 40 पत्नी शेर सिंह, रोहित 20 पुत्र मुन्ने सिंह, शीला 42 पत्नी मुन्ने, उर्मिला 45 पत्नी पूरन सिंह, दिव्यांश 15 पुत्र देवेंद्र कुमार, हिमांश 12 पुत्र वेदप्रकाश, अरविंद 12 पुत्र दिगपाल, यशपाल 8 पुत्र नीरज, कमलेश 25 पत्नी निर्देष, बासु 8 पुत्र निर्देष, रानी 30 पत्नी विवेक, आरती 30 पत्नी धीरज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed