फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गैंगरेप के आरोपियों के न पकड़े जाने से रोष

गैंगरेप के आरोपियों के न पकड़े जाने से रोष

Fri, 15 Mar 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के  आरोपियों के न पकड़े जाने से रोष
गैंगरेप केेे आरोपियों के न पकड़े जाने से रोष
विज्ञापन

स्योहारा। दूसरे समुदाय के दो युवकों द्वारा क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से किए गए गैंगरेप के बाद गांव में आरोपियों के विरुद्ध रोष फैला हुआ है। घटना को चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगाें में गुस्सा है। ग्रामीणों के रोष के चलते आरोपियों के परिजन भी अपने घरों में ताले लगाकर पलायन कर गए हैं।
आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को आरोपियों के बंद घरों में तोड़ फोड़ की योजना बनाई। इसकी भनक पुलिस को लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला।
विज्ञापन

एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने स्थिति का जायजा लेते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कराया। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस को कड़े दिशा निर्देश दिए। सोमवार रात थाना क्षेत्र के गांव की 16 वर्षीय किशोरी गांव के ही एक व्यक्ति के घर पर आयोजित संगीत के कार्यक्रम से लौट रही थी। गांव के ही दिलदार और सद्दाम ने किशोरी को जबरदस्ती गांव के एक स्कूल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार की सुबह आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन पुलिस अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटना के बाद से गांव में तनाव बढ़ता जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एलआईयू में इंस्पेक्टर महक सिंह, धामपुर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार, इंस्पेक्टर राधे श्याम यादव आदि ने गांव में जाकर पूरे प्रकरण की जांच की। जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की लिए संभावित जगह पर दबिश दी जा रही है। पुलिस की तीन टीम बनाकर अलग-अलग जगह भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed