{"_id":"5b916ff3867a557e8572921c","slug":"71536258035-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर पत्नी व प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर पत्नी व प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर महिला और उसके प्रेमी मुकदमा
हल्दौर। सोतखेड़ी निवासी एक व्यक्ति ने अनैतिक संबंधों के चलते अपने भाई की हत्या कर उसका शव जंगल में फेंकने के मामले में न्यायालय के आदेश पर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के गांव सोतखेड़ी निवासी रहीसुद्दीन का शव करीब एक माह पूर्व जंगल में पड़ा मिला था। उसके बड़े भाई अमीरुद्दीन की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस के अनुसार मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रईसुद्दीन की मौत हृदय गति रुकने से हुई थी। पुलिस ने थाने में अकस्मात मृत्यु होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की थी। मृतक का भाई अमीरुद्दीन पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुआ। उसने कुछ दिन पूर्व भाई की मौत का जिम्मेदार उसकी पत्नी और गांव के एक व्यक्ति के बीच अनैतिक संबंधों को बताया था। उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर रहीसुद्दीन की पत्नी गुड्डो और गांव के ही इरशाद अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।