{"_id":"5a52700e4f1c1b41198b56f0","slug":"71515352078-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालपुर गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालपुर गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने किया हंगामा
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती। गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली होने का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने गन्ना तौल बंद कराते हुए गन्ना सेंटर इंचार्ज को अपने बीच बैठा लिया। गन्ना विकास निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पांच प्रतिशत की घटतौली पाई गई।
गांव जालपुर में उत्तम शुगर मिल बरकातपुर का गन्ना क्रय केंद्र है। रविवार को जालपुर निवासी किसान श्याम सिंह क्रय केंद्र पर गन्ना तौल के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचा था। गन्ना तौल के दौरान श्याम सिंह को घटतौली का शक हुआ। श्याम सिंह ने इसकी जानकारी अन्य किसानों को दी। जिस पर बड़ी संख्या में किसान क्रय केंद्र पर पहुंचे। किसानों ने क्रय केंद्र पर तौल बंद कराते हुए तौल इंचार्ज नरेंद्र राठी का घेराव कर उन्हें अपने बीच बैठा लिया। किसानों ने क्रय केंद्र पर घटतौली की सूचना जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह को दी। किसानों का आरोप था कि गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली होने से किसानों को रोजाना हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है।
डीसीओ के निर्देश पर गन्ना विकास निरीक्षक मायापति यादव ने क्रय केंद्र पर पहुंचकर आरोपों की जांच की। जिसमें क्रय केंद्र पर पांच प्रतिशत की घटतौली पकड़ी गई। गन्ना विकास निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। हंगामा करने वाले किसानों में दिनेश कुमार, अजय, अवनीश, नरदेव, रोहित, सत्यपाल, मो.आफाक, कामेंद्र सिंह, सौपाल सिंह, धर्मेंद्र आदि किसान शामिल रहे।