{"_id":"593af0a04f1c1baf7e8b45d0","slug":"71497034912-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सभी थानों में ग्रेडिगं सिस्टम हुआ लागू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले के सभी थानों में ग्रेडिगं सिस्टम हुआ लागू
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानों में ग्रेडिंग सिस्टम लागू
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
जिले के थानों में ग्रेडिंग सिस्टम लागू हो गया है। क्राइम पर हुई कार्रवाई में थानेदारों को नंबर मिलेंगे। जिस थानेदार का काम अच्छा होगा, उसे प्रोत्साहित किया जाएगा। कम नंबर वालों की कार्यप्रणाली पर अफसर विचार करेंगे।
डीआईजी ने जिले के सभी थानों में अपराधों में हुई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा है। जिले की यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। थानेदारों को एक से लेकर दस तक नंबर मिलेंगे। शासन स्तर से थानों में लागू ग्रेडिंग सिस्टम के तहत ही पुलिस के काम का आंकलन होगा। थानेदारों को किसी भी केस में कार्रवाई करने पर नंबर मिलेंगे। देखा जाएगा कि थाने में कितने अपराध हुए, पुलिस ने कितने मुल्जिमों को सलाखों के पीछे भेजा। अफसर तय करेंगे कि फिसड्डी थानेदार को चार्ज पर रखा जाए या नहीं। अव्वल रहे थानेदार को अच्छे थानों में भेजा जाएगा। डीआईजी ओंकार सिंह ने जिले के सभी थानों से ग्रेडिंग सिस्टम के तहत सभी तरह के अपराधों में हई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। एसपी अतुल शर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए र्है। पुलिस अफसरों के मुताबिक, ग्रेडिंग सिस्टम की रिपोर्ट शासन को जाएगी।
अपराध में कार्रवाई पर तय होगे अव्वल व फिसड्डी थानेदार
- सभी थानों से डीआईजी ने मांगा अपराधों पर कार्रवाई का ब्यौरा