फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण

नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण

Sun, 12 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण
हीमपुर दीपा। धीवरपुरा गांव में तीज के लिए आई विवाहिता का गांव के ही दूसरे संप्रदाय के दो युवकों ने नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण कर लिया। बाद में वह परिजनों को मंडी धनौरा की महादेव चुंगी पर बेहोश पड़ी मिली। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। एक गांव निवासी विवाहिता तीज के लिए मायके आई हुई थी। आरोप है कि शुक्रवार की शाम को जलीलपुर जाते समय गांव के दूसरे संप्रदाय के दो युवकों अरशद पुत्र शाहिद और भूरे पुत्र नासिर ने नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहिता का अपहरण कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान शनिवार की सुबह भाई रवि को बहन धनौरा के महादेव चुंगी पर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। शनिवार को पीड़िता ने परिजनों और ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच कर दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल का कहना है कि मामले की तहरीर मिल चुकी है, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed