फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सफाईकर्मी ने की वीडियो वायरल

सफाईकर्मी ने की वीडियो वायरल

Thu, 29 Mar 2018 10:11 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
सफाईकर्मी ने की वीडियो वायरल
बिजनौर। अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार की आवाज उठाने वाले सफाईकर्मी का हीमपुर पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है। डीपीआरओ ने शहर कोतवाली में सफाई कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सफाई कर्मी ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल करके अफसरों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

जलीलपुर ब्लॉक के गांव भवानीपुर रैनटा निवासी सफाई कर्मी ओमवीर सितंबर में वेतन न मिलने पर टावर पर चढ़ गया था। अफसरों के आश्वासन पर ओमवीर नीचे उतर आया था। ओमवीर ने अब सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल करके विकास विभाग से जुड़े दो अफसरों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। कहा कि ये अफसर जमकर वसूली कर रहे हैं। एक वीडियो में एक बाबू को रिश्वत के पैसे लेते भी दिखाया है। ये वीडियो वायरल करने के बाद हीमपुर पुलिस ने बुधवार को सफाईकर्मी ओमवीर को दबोच लिया और उसका चालान कर दिया। हीमपुर पुलिस के मुताबिक सीडीओ के निर्देश पर सफाई कर्मी को आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर दबोचा गया है। बृहस्पतिवार को हीमपुर पुलिस ने सफाई कर्मी ओमवीर का शांतिभंग में चालान कर दिया। डीपीआरओ मनीष कुमार ने बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली में ओमवीर के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर जान से मारने की धमकी देने, मानहानि करने व आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज करा दी। सफाईकर्मी ओमवीर के खिलाफ हीमपुर पुलिस के शांतिभंग में चालान करने व शहर कोतवाली में रिपोर्ट होने से हलचल मची रही। सब सवाल करने लगे कि एक सफाईकर्मी के खिलाफ दो थानों से कार्रवाई क्यों हो रही है। सफाईकर्मी के परिजनों के मुताबिक अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार की आवाज उठाने पर ओमवीर को प्रताड़ित किया जा रहा है। एसपी सिटी डा.दिनेश सिंह के मुताबिक हीमपुर थाने में सीडीओ के निर्देश पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई हुई है। बिजनौर में भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed