फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खैर की लकड़ी तस्कर की जमानत निरस्त

खैर की लकड़ी तस्कर की जमानत निरस्त

Tue, 06 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खैर की लकड़ी तस्कर की जमानत निरस्त
बिजनौर । एडीजे संदीप जैन ने बेशकीमती खैर की लकड़ी की तस्करी के आरोपी फरमान की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
विज्ञापन

वनकर्मियों को तीन फरवरी 2018 की शाम साढ़े छह बजे सूचना मिली कि कुछ लोग आरक्षित वन क्षेत्र जाफराबाद में बोलेरो पिकअप में खैर की लकड़ी भर रहे हैं। सूचना मिलने पर बीट प्रभारी चंदनवीर अपने वनकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो फरमान निवासी ग्राम मोबिन नगर थाना कोतवाली देहात को बोलेरो पिकअप और वहां से खैर की बेशकीमती लकड़ी चार हिरन के सींग के साथ पकड़ लिया। उसके बाकी साथी उठाकर वहां से फरार हो गए। जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान वन विभाग के अधिवक्ता मोहम्मद नईम द्वारा फरमान पहले भी अवैध रूप से पेड़ों का कटान करता रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही दस मुकदमे दर्ज हैं। 19 जनवरी 2018 को उसे सेशन न्यायालय द्वारा इस शर्त पर जमानत पर रिहा किया गया था कि वह पुन: अपराध नहीं करेगा। उसने वादाखिलाफी करते हुए पुन: खैर की लकड़ी का कटान कर उसकी तस्करी का प्रयास किया है। उसे जमानत नहीं दी जाए। अदालत ने उचित आधार न पाते हुए फरमान की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed