फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The administration removed encroachments from the threshing ground land.

Maharajganj News: प्रशासन ने खलिहान की जमीन से हटवाया अतिक्रमण

Sun, 13 Sep 2026 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
The administration removed encroachments from the threshing ground land.
बुलडोजर से हटाया अवैध कब्जा, तैनात रही पुलिस फोर्स
विज्ञापन

सिसवा बाजार। उपजिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में शनिवार को नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ के नेतृत्व में राजस्व टीम और स्थानीय नगर पालिका की टीम ने मेंहदिया में सार्वजनिक खलिहान की जमीन से अतिक्रमण हटवा दिया।

जानकारी के अनुसार मेंहदिया में गाटा संख्या 85 की सार्वजनिक 90 डिस्मिल जमीन का उपयोग गांव के लोग पहले खलिहान के रूप में करते थे। उस पर काफी दिनों से कई लोग अवैध कब्जा कर, कटरैन, पक्का निर्माण, झोपड़ी इत्यादि डालकर अपना सामान रखा था। इसकी शिकायत पर राजस्व विभाग और नगर पालिका की टीम ने अवैध कब्जे को बुलडोजर की सहायता से हटवा दिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी सिसवा विंध्याचल, राजस्व निरीक्षक राम निवास, राम बचन, लेखपाल अंशुमान सहित भारी संख्या में पुलिस, राजस्वकर्मी और नगर पालिकाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed