फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तेल घोटाले की जांच में आदेश

तेल घोटाले की जांच में आदेश

Sun, 18 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
तेल घोटाले की जांच में आदेश
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग में लाखों रुपये की घोटालों की जांच के मामले में एडी स्वास्थ्य मुरादाबाद ने लॉग बुक तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने के आदेश सीएमओ को दिए हैं। लॉग बुक न देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को भी कहा है। एडी के सख्त रवैये से इस मामले से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों ने शासन को सीएमओ कार्यालय में सरकारी वाहनों में प्रयोग होने वाले तेल में लाखों रुपये का घोटाला करने की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि पूर्व सीएमओ डा. अभिमन्यु सिंह के वर्ष 2009 से 2011, पूर्व सीएमओ डा.शशि अग्निहोत्री के कार्यकाल वर्ष 2012 से 15 तक तथा डा. सुखबीर सिंह के कार्यकाल 2016 से 2017 तक के कार्यकाल में पीएचसी, सीएचसी व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के फर्जी दौरे दिखाए गए। ये दौरे दिखाकर लाखों रुपये के तेल का गबन किया गया। इस मामले की जांच एडी मुरादाबाद द्वारा की जा रही है। घोटाले की शिकायत के बाद भी विभागीय कर्मचारी इस मामले से जुड़ी लॉग बुक एडी के सामने लॉग बुक उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। इस मामले में अब जांच में एडी ने सख्त रवैया अपना लिया है। सीएमओ को तीन दिन के भीतर लॉग बुक उपलब्ध कराने को कहा है। लॉग बुक उपलब्ध न कराने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डा.राकेश कुमार मित्तल ने एडी के निर्देश मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed