फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   युवक की अपहरण व हत्या की सूचना पर कई घंटे दौड़ी पुलिस

युवक की अपहरण व हत्या की सूचना पर कई घंटे दौड़ी पुलिस

Tue, 30 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
युवक की अपहरण व हत्या की सूचना पर कई घंटे दौड़ी पुलिस
बिजनौर। एक युवक ने पुलिस को अपने अपहरण की झूठी सूचना देकर पुलिस को रात में कई घंटे तक दौड़ाया। पुलिस को युवक गन्ने के खेत में सही सलामत मिला। युवक ने अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए योजना बनाई थी।
विज्ञापन

गांव जुड्डी निवासी शुभम पिछले दिनों मोहल्ला जाटान में अपनी प्रेमिका के साथ उसके घर में पकड़ा गया था। इस घटना से क्षुब्ध होकर युवती के पिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। तब से शुभम कुछ लोगों से रंजिश रखने लगा। रविवार की रात शुभम ने अपनी बाइक गांव चौकपुरी के पुल पर गिरा दी और पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। ये लोग उसकी हत्या करना चाहते हैं। यह सूचना एसपी प्रभाकर चौधरी को भी दे दी गई। सीओ सिटी गजेंद्र पाल सिंह, कोतवाली के प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा पुलिस के बल के गांव चौकपुरी के जंगल में पहुंचे।
विज्ञापन

पुल पर उन्हें शुभम की बाइक पड़ी मिली। पुलिस रात के अंधेरे में शुभम को ढूंढने में जुट गई। तीन घंटे बाद शुभम गन्ने के खेत में सही सलामत मिला। पुलिस ने उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। शहर कोतवाली के प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा के मुताबिक शुभम अपहरण करने का आरोप प्रेेमिका के घर में किराए पर रहने वाले प्रवीन कर्णवाल पर लगा रहा था। शुभम के परिजनों ने भी शुभम का अपहरण करने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed