{"_id":"59b041db4f1c1bfc7f8b476c","slug":"61504723419-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़बग्घे की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकड़बग्घे की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़। वन विभाग ने गांव घासीवाला में लकड़बग्घे की मौत के मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अज्ञात ने लकड़बग्घे को पीटकर मार डाला था।
मंगलवार को गांव के जंगल में गांव घासीवाला के सरदार दरबार सिंह गांववासियों के साथ धारा नदी में पेचिंग की मरम्मत कर रहे थे। इस दौरान लकड़बग्घे ने दो लोगों पर हमला कर दिया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने लकड़बग्घे के हमले से दोनों लोगों को बचाने के लिए उसे लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। मंगलवार की शाम अमानगढ़ टाइगर रिजर्व एरिया किरतपुर वीट इंचार्ज सुरेश सिंह ने लकड़बग्घा मारने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। थानाध्यक्ष बिजेंद्रपाल सिंह राणा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।