फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नकली घी बनाने वालो की जमानत याचिका निरस्त

नकली घी बनाने वालो की जमानत याचिका निरस्त

Wed, 01 May 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
नकली  घी बनाने वालो की जमानत याचिका निरस्त
नकली देशी घी बनाने वाले तीन आरोपियों को नहीं मिली जमानत
विज्ञापन

बिजनौर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्ला रक्खे खां ने नकली देशी घी बनाने वाले तीन आरोपियों की जमानत अर्जी निरस्त कर दी है। पुलिस ने इनके पास से 33 किलो नकली देशी घी और नकली देशी घी बनाने में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण व केमिकल बरामद किए थे।

थाना नांगल के एसआई बिजेंद्र सिंह को 20 मार्च 2019 को सूचना मिली थी कि गांव शहजादपुर की सरकारी मंडी में खाली पड़ी दुकानों में केमिकल का प्रयोग करके नकली देशी घी बनाया जा रहा है। इस सूचना पर उनके नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा तो गांव गजरौला शिव के रिजवान, मनोज कुमार और अभिषेक को नकली घी तैयार करते पाया। नकली देशी घी में सुगंध के लिए केमिकल का प्रयोग किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 33 किलो नकली देशी घी, केमिकल, गैस चूल्हा, नकली घी बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य चीजें बरामद की थीं। कोर्ट ने नकली बनाने की घटना को अत्यंत गंभीर मानते हुए तीनों की जमानत अर्जी निरस्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed