{"_id":"5c59ddabbdec221239761ba5","slug":"51549393323-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की चपेट में आकर अधिवक्ता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर की चपेट में आकर अधिवक्ता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर की चपेट में आकर अधिवक्ता की मौत
नगीना। मिट्टी से भरे डंपर की चपेट में आकर बंद रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े युवा अधिवक्ता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम मलकपुर निवासी अधिवक्ता अरविंद कुमार(35) नगीना मुंसफी में प्रैक्टिस करता था। मंगलवार सुबह वह अपने गांव से बाइक से नगीना मुंसफी जा रहे थे। नगीना-नहटौर मार्ग पर उन्हें रेलवे क्रासिंग बंद मिला। अधिवक्ता अपनी बाइक के साथ रेलवे क्रासिंग पर खडे़ हो गए। इस दौरान फोरलेन हाईवे पर मिट्टी डालने जा रहे एक डंपर की चपेट में आकर अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। सूचना मिलने पर मुंसफी व रेवेन्यू बार के सभी अधिवक्ता अपना न्यायिक कार्य छोड़कर सीएचसी पहुंच गए। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवा अधिवक्ता की मौत होने कारण बार एसोसिएशन नगीना तथा रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने शोक स्वरूप न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया । थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने डंपर को कब्जे में ले लिया गया हैं। मृतक के भाई प्रभास ने डंपर के चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी है। अधिवक्ता के दो बेटे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अधिवक्ता हेलमेट लगाए हुए था। गांव हसन अली पुर भोगन के प्रधान अशोक कुमार व ग्रामीणों का कहना है कि डंपर से मिट्टी डालने का कार्य हाईवे की फोरलाइन के लिए किया जा रहा है, जिसके कारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।