फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने वाहन चोरों के गिरोह का किया खुलासा

पुलिस ने वाहन चोरों के गिरोह का किया खुलासा

Tue, 02 Oct 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन चोरों के गिरोह का किया खुलासा
नजीबाबाद। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के कई वाहन बरामद किए। सीओ अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी डीएस धामा के निर्देशन में एसआई संजय यादव, रामवीर सिंह, उदय सिंह की टीम ने वाहन चोरी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से चोरी के कई वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा बरामद किए वाहनों में दो चोरी के डंफर, एक दस टायरा ट्रक, एक मिनी ट्रक और तीन बाइक शामिल हैं। पकड़े गए वाहन चोरों में मुनीरगंज निवासी मुमताज, सराय मीर नगीना निवासी शहजाद शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। दो अन्य आरोपियों अजय वर्मा और फहीम की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed