{"_id":"5b902baa867a5501396834c1","slug":"51536175018-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना-प्रदर्शन के दौरान शिक्षक की कार चोरी, रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धरना-प्रदर्शन के दौरान शिक्षक की कार चोरी, रोष
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कलक्ट्रेट पर शिक्षकों के धरना-प्रदर्शन के दौरान एक शिक्षक की कार चोरी हो गई। जबकि धरना के दौरान पुलिस मौजूद थी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूप से मैसेज मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर ली। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी।
बुधवार को कलेक्ट्रेट पर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन चल रहा था। कलक्ट्रेट देहात थाना क्षेत्र में पड़ता है। धरने में जोया ब्लाक की ग्राम पंचायत रसूलपुर गुर्जर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक नीरज यादव कार लेकर पहुंचे थे। धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षक ज्ञापन सौंपने कलक्ट्रेट चले गए। लौटकर आए तो कार गायब थी। देहात थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि धरना प्रदर्शन के दौरान एक शिक्षक की कार चोरी हो गई थी। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द की कार को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।