फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो ट्रक अवैध गन्ना पकड़ा

दो ट्रक अवैध गन्ना पकड़ा

Thu, 19 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दो ट्रक अवैध गन्ना पकड़ा
बिजनौर। जिले में अवैध रूप से बिक्री के लिए लाया जा रहा दो ट्रक गन्ना बैराज के पास पकड़ा गया है। पकड़ा गया गन्ना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। गन्ना सचिव में मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उधर, गन्ना छुड़वाने के लिए डीसीओ के पास पहुंचे एक कथित नेता को किसानों ने घेर लिया। नेता को खूब खरी खोटी सुनाई। जिला अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि किसी भी हालत में दूसरे जिले का गन्ना नहीं बिकने देंगे।
विज्ञापन

डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार मंगलवार की रात बैराज के पास से दो ट्रक गन्ना पकड़ा गया है। गन्ना मुजफ्फरनगर से आ रहा था। बताया गया कि गन्ना मुरादाबाद के किसी शुगर मिल पर ले जाया जा रहा है। दोनों ट्रक थाने में खड़े कर दिए गए हैं। बुधवार को किसान दिवस था। इस बीच एक नेता डीसीओ के पास पहुंचा। पकड़े गए गन्ने को छुड़ाने के लिए डीसीओ से चुपचाप बात करने लगे। डीसीओ ने बैठक समाप्त होने के बाद बात करने को कहा। भाकियू के जिला अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कथित नेता की बात सुन ली। फिर क्या था कि जिलाध्यक्ष व किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष ने डीसीओ से कहा कि यदि पकड़ा गया अवैध गन्ना छोड़ा गया तो तो नतीजा अच्छा नहीं होगा। यूनियन गैर जिलों का गन्ना अपने जिले में नहीं बिकने देगी।
विज्ञापन

गैर जिलों से लगातार आ रहा है अवैध गन्ना
बिजनौर। जिले में गैर जिलों से अवैध गन्ना आने का यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी किसानों ने बिलाई शुगर मिल में अवैध रूप से गन्ने से भरी ट्रॉली पकड़ी थी। अधिकारियों द्वारा आगे से गन्ने के आने पर सख्त निगाह रखने का भरोसा देने पर किसानों ने धरना समाप्त किया था। हल्दौर गन्ना समिति सचिव ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रशासन के आश्वासन के बाद भी गैर जिलों से जिले में गन्ना आना जारी है। पहली बार हस्तिनापुर-मेरठ से गन्ना आ रहा था। यह गन्ना मुजफ्फरनगर से आ रहा था। किसानों का आरोप है कि अवैध गन्ना आने का गोरखधंधा गन्ना विभाग की मिलीभगत से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed