फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मूल्यांकन केंद्र पर तैनात हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

मूल्यांकन केंद्र पर तैनात हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

Fri, 30 Mar 2018 01:39 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्र पर तैनात हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केंद्र पर तैनात हेड कांस्टेबल जनार्दन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही कांस्टेबल के परिवार में कोहराम मच गया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस लाइन में उनको सलामी दी गई। साथी की अंतिम विदाई के दौरान जवानों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


54 वर्षीय जनार्दन गाजीपुर जिले के गांव मल्लाहटोला के रहने वाले थे। वर्तमान में वह अमरोहा के रजबपुर थाने में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे। जबकि परिवार गाजीपुर में ही रहता है। छोटा भाई नरेंद्र संभल और भतीजा मनोज कुमार शहर कोतवाली में तैनात हैं। इस समय जनार्दन की ड्यूटी राजकीय इंटर कालेज अमरोहा में मूल्यांकन केंद्र पर लगाई गई थी। बुधवार रात भी वह मूल्यांकन केंद्र पर ड्यूटी पर मुस्तैद थे। रात करीब डेढ़ बजे उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


जानकारी होने पर आरआई सहीराम आर्य समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में जनार्दन को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही संभल में तैनात भाई और शहर कोतवाली में तैनात भतीजा भी मौके पर पहुंच गए। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम गच गया। वहीं पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया। गुरुवार को शव पुलिस लाइन लाया गया। जहां एसपी सुधीर कुमार सिंह, एएसपी ब्रजेश कुमार सिंह, आरआई सहीराम आर्य ने सलामी देकर जनार्दन को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed