फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   होली खेलने गए वृद्घ का शव मिला

होली खेलने गए वृद्घ का शव मिला

Sun, 04 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
होली खेलने गए वृद्घ का शव मिला
शिवाला कलां। होली खेलने के लिए घर से निकले एक वृद्ध का शव घर से कुछ दूर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव फीना निवासी सतवीर सैनी का मकना नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर सड़क किनारे गांव से कुछ दूर बना हुआ है। सतवीर शुक्रवार की सुबह होली खेलने गांव में जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी गांव में तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। शनिवार की सुबह सतवीर सिंह (60) का शव घर से कुछ दूर रास्ते के किनारे पड़ा मिला। शव पर चोट आदि का कोई निशान नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि अधिक शराब का सेवन करने से उसकी मौत हुई है। मृतक के पुत्र प्रमोद कुमार ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण पता लगेगा। सतवीर की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed