फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बुजुर्ग महिला से एक लाख के जेवर ठगे

बुजुर्ग महिला से एक लाख के जेवर ठगे

Fri, 24 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला से एक लाख के जेवर ठगे
हसनपुर। बीमार पति के लिए जूस लेने गई बुजुर्ग महिला से पेंशन कराने के नाम पर बाइक सवार ठग ने लाखों के जेवर ठग लिए। वारदात को अंजाम ग्रीन सिटी कॉलोनी के पास दिया गया। ठगी होने की खबर मिलते ही महिला के परिजनों में हड़कंप मच गया। आए दिन हो रही घटनाओं से नाखुश व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और व्यापारी नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर संगठन मंत्री सुशील अग्रवाल के पिता रविंद्र अग्रवाल पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। गुरुवार को उनकी मां शिक्षा देवी जूस लेने के लिए बाजार में गई थी। तभी एक बाइक सवार युवक ने पेंशन कराने का हवाला देकर बुजुर्ग महिला को बाइक पर बैठा कर बाईपास रोड स्थित ग्रीन सिटी कालोनी ले गया। जहां उसने महिला को बरगला कर सोने की चैन, पेंडल, दो सोने की अंगूठी, कुंडल ठगकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही व्यापारी नेता एकत्र हो गए और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यहां पुलिस और व्यापारियों के बीच नोकझोंक हुई। व्यापारियों ने दो दिन के भीतर ठग के नहीं पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतवानी दी है। इंस्पेक्टर संजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला से ठगी होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed