{"_id":"5abe84ff4f1c1bc2618b4940","slug":"41522435327-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े नौ लाख के गबन की जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े नौ लाख के गबन की जांच शुरू
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। ग्राम पंचायत निजामतपुर गंज के बैंक खाते से पंचायत सचिव ने अपना तबादला होने के बाद करीब साढ़े नौ लाख रुपये की राशि निकालकर गबन कर ली। मामले की जांच डीडीओ करने में लगे है।
ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत निजामतपुर गंज में तैनात ग्राम पंचायत सचिव अशोक कुमार का गत अगस्त में जलीलपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में तबादला हो गया। इसके बाद ग्राम पंचायत निजामतपुर गंज में पंचायत सचिव का कार्यभार पीयूष कुमार ने संभाला। कुछ समय बाद उनका भी तबादला भी हो गया। वर्तमान में पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह है। कुछ ग्रामवासियों का आरोप है कि तत्कालीन पंचायत सचिव अशोक कुमार ने अपना तबादला होने के बाद ग्राम पंचायत निजामतपुर गंज के बैंक खाते से चार सितंबर को नौ लाख अड़तालीस हजार रुपये की धनराशि फर्जी तरीके से निकाल ली। पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें पंचायत के विकास कार्यों से संबंधित कोई दस्तावेज और रिकॉर्ड फाइल नहीं सौंपी गईं। उन्होंने बैंक से निकाली गई उक्त धनराशि को किस विकास कार्य में खर्च किया गया है। यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। ग्राम प्रधान सुमन देवी का कहना है कि उन दिनों वह अपने बीमार पति का उपचार कराने के लिए कई दिनों तक दिल्ली में रह रही । उनका कहना है कि बैंक से उक्त रकम की निकासी किस रूप में हुई, उनके संज्ञान में नहीं है। पंचायत सचिव अशोक कुमार से इस मामले में फोन पर संपर्क नहीं हो सका। । कुछ ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीडीओ संतोष कुमार से की।