फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बावरिया गैंग पर भी दरोगा मर्डर में शक कर रही है पुलिस

बावरिया गैंग पर भी दरोगा मर्डर में शक कर रही है पुलिस

Fri, 07 Jul 2017 12:12 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
बावरिया गैंग पर भी दरोगा मर्डर में शक कर रही है  पुलिस
दरोगा हत्याकांड : बावरिया गैंग भी आया शक के दायरे में
विज्ञापन

बिजनौर। दरोगा सहजोर मलिक का कही बावरिया गैंग ने तो हत्या नहीं की है। पुलिस बावरिया गैंग का इस कांड में हाथ होने का शक कर रही है। पुलिस बावरिया गैंग का खंगाल रही है। पुलिस मान रही है कि जिस तरह धारदार हथियारों से दरोगा को बेरहमी से काटा गया है। ऐसे बावरिया गैंग ही काटता है।
पुलिस की समझ में यह नहीं आ रहा कि दरोगा की हत्या किसने किया। पुलिस दरोगा की कथित प्रेमिका से लेकर ही बिंदु को खंगाल चुकी है, पर पुलिस को कोई क्लू नहीं मिल पाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एडीजी बरेली ब्रजराज मीणा ने भी पुलिस की नींद उड़ा दी है। उन्होंने पुलिस अफसरों से साफ कह दिया है कि जब तक दरोगा लूटा पिस्टल नहीं मिलेगा। वह दरोगा हत्याकांड का खुलासा सहीं नहीं मानेंगे। ये ही वजह है कि पुलिस की कई टीम दरोगा के पिस्टल को खंगालाने में जुटी है। पिस्टल ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस अब दरोगा हत्याकांड में बावरिया गैंग का हाथ मान कर चल रही है। पुलिस को शक है कि बावरिया गैंग ने तो इस घटना को अंजाम नहीं दिया। बरसात में बावरिया गैंग सक्रिय रहता है। यह गैंग ही वारदात के दौरान धारदार हथियारों का इस्तेमाल करके बेरहमी से लोगों को काट डालता है। घटना के दिन यह गैंग दरोगा सहजोर को टकरा गया होगा। अकेले दरोगा गैंग से उलझ गए होंगे। गैंग ने धारदार हथियार से उन्हें काटकर पिस्टल लूट लिया होगा। पुलिस की एक टीम बावरिया गैंग पर काम कर रही है। पुलिस अफसरों के मुताबिक घटना के किसी बिंदु को छोड़ा नहीं जा रहा।
विज्ञापन

पाठल को खंगालने में जुटी पुलिस
मंडावर । पुलिस ने मौके से मिली पाठल को खंगालाना शुरू कर दिया है। पुलिस टीम पाठल को लेकर उत्तराखंड के राइस व लक्सर इलाके में एक तो वहां के लोगों ने पुलिस को बताया कि इस तरह की पाठल मुजफ्फरनगर के इलाके में मिलती है। मौके से मिली पाठल का आगे से मुंह गोल है। ऐसी पाठल बिजनौर जिले में नहीं मिलती है। एसपी सिटी रामधारी चौरसिया व एसपी देहात दिनेश सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीम ने मौके से बालावाली को जाने वाले रास्ते पर जांच पड़ताल की। इस पूरे रास्ते का टीम ने फिर से खंगाला। टीम ने कई और बिंदुओं पर जांच की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed