फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पूर्व विधायक के खिलाफ बीडीसी सदस्य के परिवार ने दिया धरना

पूर्व विधायक के खिलाफ बीडीसी सदस्य के परिवार ने दिया धरना

Sun, 23 Dec 2018 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक के खिलाफ बीडीसी सदस्य के परिवार ने दिया धरना
पूर्व विधायक के खिलाफ बीडीसी सदस्य के परिजनों ने दिया धरना
विज्ञापन

बिजनौर। बीडीसी सदस्य सरोज देवी ने सपा की पूर्व विधायक रुचि वीरा पर वोट के लिए पति की हत्या कराने का आरोप लगाकर विकास भवन में परिजनों के साथ धरना दिया। चेतावनी दी कि अगर बसपा ने रुचि वीरा को प्रत्याशी बनाया तो उनका पूरा परिवार पार्टी कार्यालय में आत्मदाह कर लेगा। उधर, पूर्व विधायक ने सभी आरोपी को निराधार और गलत बताया है।
शनिवार की दोपहर सरोज देवी पत्नी स्व. ब्रह्म पाल सिंह और उनके परिजन विकास भवन पहुंचे और पूर्व विधायक रुचि वीरा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए। पुत्र अंकुल ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने उसकी मां का वोट ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में लेने के उनके घर पर धावा बोलकर मारपीट की थी। उन्होंने वोट नहीं दिया तो तीन फरवरी 2018 को उसके पिता की हत्या करके शव जंगल में फेंक दिया गया। कहा कि अगर बसपा ने रुचि वीरा को टिकट दिया तो उनका पूरा परिवार पार्टी कार्यालय में अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा लेगा। इस दौरान बुध सिंह, विजय सिंह, कृष्णा देवी, विनोद देवी, नजाकत अली, जिया चौधरी, आदेश राणा, एकता देवी, विक्रमजीत, आदिल सिद्दीकी, आसिफ अली, सारिक, वरीस चौधरी, सैफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पूर्व विधायक रुचि वीरा का कहना है कि उनके विरोधियों के इशारे पर राजनीतिक साजिश के तहत उनके खिलाफ धरना दिया जा रहा है। बसपा में शामिल होने से पहले धरना क्यों नहीं दिया गया। उन पर लगाए जा रहे सारे आरोप गलत है। राजनैतिक विद्वेष के तहत उनके खिलाफ जो रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, उसमें पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed