फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नर हाथी की मौत के मामले में एक गिरफ्तार

नर हाथी की मौत के मामले में एक गिरफ्तार

Sat, 01 Dec 2018 01:11 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
नर हाथी की मौत के मामले में एक गिरफ्तार
हाथी की मौत के मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन

रेहड़। मीरापुर-मलौनी मार्ग पर मिले नर हाथी के शव के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ अफजलगढ़ ने बताया की दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। हालांकि इस मामले में भाकियू और प्रशासन के बीच किसानों की गिरफ्तारी न होने का समझौता हो चुका है। किसानों ने पुलिस प्रशासन के इस रवैये को मनमाना बताते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
सीओ अफजलगढ़ कृपाशंकर कन्नोजिया ने बताया की 29 अगस्त को मीरापुर-मलौनी मार्ग पर एक नर हाथी का शव मिला था। जिसके शरीर पर चोटों के निशान थे। हालांकि वन विभाग ने प्रथम दृष्टया हाथी की मौत किसी पुरानी बीमारी या संक्रमण से होने की सूचना अपने अधिकारियों को दी थी। इस मामले को लेकर भाकियू ने पुलिस प्रशासन पर निर्दोष किसानों को फंसाने का आरोप लगाते हुए एक सप्ताह तक धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान किसानों और प्रशासन के बीच किसानों की गिरफ्तारी न होने पर सहमति भी बनी थी। शुक्रवार को सीओ ने मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी सरजीत पुत्र जग्गा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि एक नामजद एक आरोपी बलकार पुत्र मुख्तियार पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि हाथी की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। नर हाथी की मौत के बाद उसका बिसरा फोरेंसिक जांच के लिए बरेली भेजा गया था। बिसरे की जांच में हाथी की मौत का कारण बिजली का करंट लगना बताया गया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रखा था। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से छह नवंबर को वारंट जारी किए गए थे। सीओ के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओ रेहड़ आशीष तोमर के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया था। दबिश में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में किसान थाने पर जमा हो गए। उन्होंने प्रशासन पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। भाकियू नेताओं का कहना है कि इस मामले में रणनीति तय कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed