फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बख्शीवाला में सरकारी आवास में आशा संगनी चला रही थी अवैध नर्सिंग होम

बख्शीवाला में सरकारी आवास में आशा संगनी चला रही थी अवैध नर्सिंग होम

Wed, 03 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बख्शीवाला में सरकारी आवास में आशा संगनी चला रही थी अवैध नर्सिंग होम
सरकारी आवास में चल रहा अवैध नर्सिंग होम
विज्ञापन

बिजनौर। ग्राम बख्शीवाला में अवैध रूप से आशा संगनी अवैध रूप से सरकारी आवास में नर्सिंग होम चलाते मिली है। एसडीएम सदर, क्वैक्स के नोडल अधिकरी, सीओ सिटी ने संयुक्त रूप से आशा के आवास पर छापामारी कर अवैध रूप से चल रहा नर्सिंग होम पकड़ा। टीम ने लेजर रूम से मिले औजार आदि सामान को सीज करते हुए नर्सिंग होम संचालक आशा संगनी को नोटिस जारी किया।

एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह, क्वेक्स के नोडल अधिकारी एस.के. निगम, सीओ सिटी महेश कुमार अपनी टीम के साथ गांव बख्शीवाला स्थित सरकारी आवास पर छापामारी कर अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम को पकड़ा। आशा के पति के नाम पर आवास आवंटित है। नोडल अधिकारी के मुताबिक उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर में कार्यरत आशा संगनी रेखा पाल के पति के नाम पर आवंटित गांव बख्शीवाला स्थित सरकारी आवास में अवैध रूप से नर्सिंग होम का संचालन हो रहा है। एसडीएम के नेतृत्व में टीम नर्सिंग होम पर पहुंची। टीम को देखकर आशा संगनी घबरा गई। इस दौरान टीम को प्रसव कक्ष में टेबिल, सर्जिकल ग्लव्ज, सरसों का तेल, आईवी सैट, आयन फोलिक एसिड, कंडोम, आशा किट आदि सामान मौके पर मिला। नोडल अधिकारी के मुताबिक पूछताछ करने पर वहां मौजूद गांव रहीमपुर निवासी शमा पत्नी वसीम अहमद ने बताया कि वह प्रसव कराने आई थी। रिसालत, अशोक कुमार भी वहां मिले। आशा संगनी रेखा पाल चिकित्सकीय कार्य करने संबंधी कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाई। डॉ. एसके निगम ने बताया कि उसे नोटिस जारी कर दिया गया है। चार अक्तूबर तक संतोषजनक उत्तर न देने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed