{"_id":"5a79f7314f1c1b805a8b8605","slug":"31517942577-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी कर लाखों रुपये के जेवर लेकर महिला फ़रार, पुलिस मे रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी कर लाखों रुपये के जेवर लेकर महिला फ़रार, पुलिस मे रिपोर्ट
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़(बिजनौर)। केंद्रीय कालोनी के आवासीय क्षेत्र में एक महिला, सात महिलाओं को ठगकर लाखों रुपये के जेवर और बर्तन लेकर फरार हो गई। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित महिलाओं ने पुलिस रिपोर्ट में दर्ज कर बताया कि केंद्रीय कॉलोनी निवासी शंकर द्विवेदी की पत्नी अनीता द्विवेदी आवास संख्या सी-799, आशा रावत, पुष्पा, सुमन देवी, राजेश्वरी, बीना देवी और रीना देवी ने बताया कि उनकी कॉलोनी में बर्तन बेचने और बदलने वाली महिला आई। महिला ने उनके जेवर यह कहकर लिए कि वह एक बिजनेस जानती है। जिसमें जेवर का फोटो खींचने पर कमीशन मिलता है। इसी के चलते वह कुछ जेवर ले गई उन्हें वापस भी लाई। जिससे उन विश्वास जम गया। फिर दोबारा पीड़ित महिलाओं से उनके जेवर और बर्तन ले गई। अब जब वह कई दिनों तक वापस नहीं आई । तो मामला परिजनों के सामने आने पर पुलिस में तहरीर दी गई। उधर, अनिता द्विवेदी के पति शंकर द्विवेदी ने बताया कि आरोपी महिला ने बताया था कि वह अफजलगढ़ में नुमाइश मैदान के निकट रहती है। धामपुर में एक कंपनी आई है। विदेश से कुछ अंग्रेज व्यक्ति आए है, जो जेवर का फोटो खींचकर जेवर वापस कर देते है। साथ इस काम का कमीशन भी देते है। उसकी पत्नी अनीता ने ठग महिला का मोबाइल फोन से फोटो खींच लिया था।ज ो पुलिस को दिया है। थानाध्यक्ष विजय सिंह का कहना है मामले आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी गई है।