फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर करीब दो लाख का सामान चोरी

बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर करीब दो लाख का सामान चोरी

Sat, 30 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर करीब दो लाख का सामान चोरी
नींदडू़। बदमाशों ने बंद मकान का ताला तोड़कर सेफ में रखे जेवर, नकदी, कपड़े और कई कीमती सामान चोरी कर ले गए। वहीं एक अन्य वारदात में बदमाश पड़ोसी के घर में घुसकर रसोई में रखा दूध पिया और उसका सिलेंडर भी साथ ले गए।
विज्ञापन

बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात मोहम्मद अलीपुर भिक्कन में विसाल अहमद पुत्र निसार अहमद के बंद मकान का ताला तोड़कर सेफ में रखी सोने की झुमकी व पैंडल तथा 12 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। बदमाशों ने वहां रखी सेफ के अलावा बेड, सूटकेस व अलमारी में तोड़-फोड़ की तथा तांबे-पीतल के बर्तन, दो गैस सिलेंडर, एक बड़ी बैट्री आदि सामान चोरी कर लिया। वारदात की रात मकान में कोई व्यक्ति नहीं था। विसाल अहमद ने बताया कि उसकी पत्नी महताब चार वर्षीय बेटे साहिल के हमराह मोहल्ले में ही अपनी मां के यहां गई हुई थी। रात के समय वह अकेला मकान में सोता था। बृहस्पतिवार की रात वह भी ससुराल चला गया तथा वहीं पर सो गया। सवेरे घर लौटने के बाद गेट का ताला टूटा देखकर वह घबरा गया तथा अंदर जाने के बाद पता चला कि बदमाश वहां मौजूद गहने, नकदी व बर्तन आदि सामान चुराकर ले गए। चोरी गए सामान का मूल्य तकरीबन दो लाख रुपये है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, बृहस्पतिवार की रात में ही बदमाश विसाल अहमद के सामने स्थित शाने आलम पुत्र शबाहत अली के घर में घुसे तथा किचन में रखा दूध पिया एवं गैस सिलेंडर अपने साथ ले गए। एक ही रात में दो मकानों में चोरी होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने चोरी का पता लगाने के अलावा पुलिस गश्त की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौका मुआयना किया तथा चौकी इंचार्ज रोहिताश कुमार चौधरी ने चोरी का पता लगाकर बदमाशों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का यकीन दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed