फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Case of vandalism at Shani Dev temple: Four detained youths released; three teams formed.

शनि देव मंदिर तोड़फोड़ का मामला : हिरासत में लिए गए चार युवकों को छोड़ा, तीन टीमों का गठन

Mon, 07 Sep 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 07 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
चैटिंग का आरोप लगाने वाले नहीं दे पाए सबूत, पुलिस ने पूछताछ के बाद भेजा घर
विज्ञापन

मामले को जल्द सुलझाने के लिए सीसीटीवी, साइबर और पुलिस की विशेष टीमें बनाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के भूपनगर स्थित साई रोड पर शनि देव मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ और मूर्ति खंडित करने के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए लाए गए चार युवकों को सबूत न मिलने पर पुलिस ने छोड़ दिया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन विशेष टीमों का गठन किया है।
जानकारी के अनुसार, साई मार्ग पर स्थित शनि देव मंदिर में बीते दिनों उपद्रवियों ने मूर्ति खंडित कर दी थी और दानपात्र को भी उखाड़कर फेंक दिया था। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग पर धरना-प्रदर्शन कर चक्का जाम किया था। उस दौरान ग्रामीणों ने चार युवकों पर सोशल मीडिया पर संदिग्ध चैटिंग करने का आरोप लगाते हुए उनके नाम पुलिस को सौंपे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

हालांकि, जब पुलिस ने ग्रामीणों और शिकायतकर्ताओं से चैटिंग के साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा तो कोई भी आगे नहीं आया। आरोपों की पुष्टि न होने के कारण पुलिस को चारों युवकों को छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमें सक्रिय
मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने वाली टीम, साइबर सेल और बद्दी थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम सहित कुल तीन टीमें गठित की गई हैं। तीनों टीमें अलग-अलग पहलुओं पर काम कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed