फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nishu Azad's house pelted with stones twice; stones found on the balcony

Ghaziabad News: नीशू आजाद के घर पर दो बार हुआ पथराव, बालकनी में मिले पत्थर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Nishu Azad's house pelted with stones twice; stones found on the balcony
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में रविवार रात नीशू आजाद के घर पर दो बार पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। रात करीब 11 बजे अचानक घर पर पत्थर घर की बालकनी में फेंके गए। घटना से परिवार में दहशत है। नीशू और उनके पिता संजय आजाद ने परिवार को जान का खतरा बताते हुए असामाजिक तत्वों पर पथराव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

संजय आजाद ने बताया कि शनिवार रात को वह बाहर गए थे। बेटी नीशू ने उन्हें फोन पर बताया कि रात करीब 11 बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने घर में कुछ पत्थर फेंके, जो किचन की खिड़की में आकर लगे। कुछ समय बाद दोबारा पत्थर फेकें गए और वह बालकनी में आकर गिरे। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके घर को निशाना बनाकर पथराव किया। वहीं, नीशू आजाद का आरोप है कि घटना की सूचना पहली बार डायल-112 की तो पुलिस नहीं आई। इसके बाद दोबारा कॉल की तो पुलिस पहुंची। उनके परिवार ने रात 12 बजे थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आसपास के लोगों से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है। एंगल पर से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को चिंहित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



राहुल गांधी के वीडियो शेयर के बाद से चर्चा में है परिवार
नीशू आजाद और उनके पिता संजय आजाद उस समय चर्चा में आए, जब दिल्ली में सीजेपी के प्रोटेस्ट के दौरान संजय आजाद के साथ मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो नीशू ने बनाकर शेयर किया था। बाद में उसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। प्रोटेस्ट में पिता और बेटी दोनों पहुंचे और इस घटना के बाद परिवार चर्चा में आया। अब उनके घर पर पथराव की घटना ने परिवार की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


आ रहे धमकी भरे कॉल और पुलिस भी बरत रही लापरवाही
पथराव के बाद परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं कि अभी तो पथराव की सूचना पर पुलिस नहीं पहुंची। जब घर पर लगातार पत्थर फेंके जा रहे हों और जान का खतरा महसूस हो रहा हो, ऐसे में पुलिस के समय पर नहीं पहुंचने से उनकी चिंता बढ़ गई। नीशू आजाद ने बताया कि उनके परिवार को धमकी भरे कॉल भी आ रहे हैं और पथराव के चिंता बढ़ गई है। पिता-पुत्री का कहना है कि उनके परिवार को धमकी देने वालों पर पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

----------
सामाजिक मुददे उठाती हैं नीशू आजाद ?
15 वर्षीय नीशू आजाद पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा में हैं। सोशल मीडिया क्रिएटर और एक्टिविस्ट के तौर पर पहचान रखने वाली नीशू छात्र और सामाजिक न्याय के मुददे व बहुजन राजनीति के मामलों को उठाती हैं। इस साल जनवरी में यूजीसी इक्विटी रेग्युलेशन के विरोध में हुए प्रदर्शनों में भी उनका नाम सामने आया था। 20 जुलाई के सीजेपी संसद मार्च के बाद नीशू चर्चा में आईं। विवादित वीडियो और पॉडकास्ट के बाद उन्हें चंद्रशेखर आजाद, आशुतोष राका और राहुल गांधी समेत कई लोगों का समर्थन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed