{"_id":"6a9dc9a6c449b1561a09461b","slug":"one-arrested-for-stealing-khair-wood-in-hallomajra-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1116356-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हल्लोमाजरा में खैर की लकड़ी चोरी करते एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हल्लोमाजरा में खैर की लकड़ी चोरी करते एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट के पास वन क्षेत्र से खैर की लकड़ी चोरी करने के आरोप में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोरिंडा के रहने वाले 25 वर्षीय दलजीत सिंह उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक वाहन भी बरामद किया है। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है।
दर्ज मामले के तहत वन विभाग के फॅारेस्ट गार्ड अमरिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 सितंबर की रात करीब 3:15 बजे आरोपी और उसके अन्य साथियों ने हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट के पास वन क्षेत्र में अवैध रूप से खैर की लकड़ी काटकर चोरी करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दलजीत सिंह को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(2) और भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर लकड़ी चोरी में शामिल अन्य आरोपियों और गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है।