फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सर्विस के रुपये मांगने पर सिपाही ने दुकानदार से मारपीट की

सर्विस के रुपये मांगने पर सिपाही ने दुकानदार से मारपीट की

Tue, 18 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
सर्विस के रुपये मांगने पर सिपाही ने दुकानदार से मारपीट की
सिपाही ने दुकानदार को पीटा, व्यापारियों ने किया घेराव
विज्ञापन

मंडावर (बिजनौर)।
कार की सर्विस के रुपये मांगने पर एक सिपाही ने दुकानदार से जमकर मारपीट की। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने सिपाही का घेराव कर पुलिस को सौंप दिया। थाने में दोनों पक्षों में फैसला कराया गया।
दिलशाद अहमद की पीतम सिंह द्वार के पास कार सर्विस की दुकान है। किरतपुर थाने में तैनात सिपाही मनोज कुमार ने कुछ महीने पहले दिलशाद से अपनी ऑल्टो कार की सर्विस कराई थी। सर्विस का बिल 450 रुपये था, लेकिन मनोज ने 200 रुपये ही दिए थे। दिलशाद उससे बाकी पैसे मांगता रहता था। आरोप है कि सोमवार शाम मनोज सादे कपड़ों में दिलशाद की दुकान पर पहुंचा और उस पर अपनी कार से सामान चुराने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

इससे आसपास के दुकानदारों में रोष फैल गया। उन्होंने मनोज का घेराव कर लिया और मंडावर थाने में फोन कर दिया। मनोज ने भागने की कोशिश की तो दुकानदारों ने उसे पकड़ लिया। थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो दुकानदारों ने सिपाही के बर्ताव पर रोष जताया। पुलिस सिपाही को जीप में बैठाकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने सिपाही मनोज को जमकर हड़काया और आगे ऐसी हरकत करने की कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed