फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   24 of food Sample tests failed

खाद्य पदार्थ के 24 नमूने जांच में फेल

Fri, 24 Mar 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 24 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से जांच के लिए लिए गए 24 नमूने जांच में फेल हो गए। विभाग ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत व्यापारियों के खिलाफ एडीएम प्रशासन की कोर्ट में वाद दायर किया। सभी नमूने मार्च 2016 में लिए गए थे। 
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने बिजनौर के शंभा बाजार से अंकुश शर्मा व दीपक शर्मा, नई बस्ती के अरविंद कुमार, मछली बाजार के यामीन, मोहल्ला जाटान के विजय कुमार, गांव गजरौलाशिव के परवेंद्र कुमार, गजरौला अचपल के मो. फुरकान व फैजान, नहटौर के ओमप्रकाश, नजीबाबाद के जाफ्तागंज के साजिद, कोतवाली देहात के गांव महेश्वरी जट के राशिद, नगीना के गांव मझलेटा के वीरेंद्र, किरतपुर के गांव भनेड़ा के ताहिर के मावे तथा किरतपुर के गांव कसौर के नसीम अहमद, स्योहारा के गांव सिपाहियों वाला टांडा के छोटे, नजीबाबाद के गांव खुरमपुर के राकेश, मोहल्ला किला के गौरव राजपूत, कोटद्वार के गोविंद नगर के गोपाल को नजीबाबाद क्षेत्र से, हरिद्वार के गैंदीखाता मोहम्मद रफी, कोतवाली देहात के गांव हरियावाला के मोहम्मद आदिल के मिश्रित दूध, चांदपुर के आमिर हसन का छेन्ने का रसगुल्ला, कोतवाली देहात के गांव ब्रहमपुर के सुनील कुमार की दही, कोतवाली शहर के गांव सिकंदरपुर के संदीप कुमार का पनीर व चांदपुर के गांव ककराला के धनश्याम की बालूशाही का नमूना लिया गया था। गौरखपुर लैब की जांच में ये सभी फेल आए हैं। विभाग ने व्यापारियों के खिलाफ एडीएम प्रशासन के यहां वाद दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed