{"_id":"5b3919144f1c1b634d8b98e8","slug":"21530468628-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से शिकायत करने पर कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस से शिकायत करने पर कहर
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
नहटौर। किशोरी पर छींटाकशी करने वाले चार युवकों ने घर में घुसकर किशोरी और उसकी बहन को उठाने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों किशोरियों व उनकी मां के साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर लोगों को आता देख चारों युवक फरार हो गए। पुलिस से शिकायत की तो उनका आतंक और बढ़ गया। परिवार आरोपियों से बचने के लिए घर में कैद होकर रह गया है।
नगर के मोहल्ला में एक महिला अपनी दो पुत्रियों के साथ रहती है। उसका पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है। महिला ने बताया कि मोहल्ले के चार युवक उसकी पुत्रियों पर बुरी नीयत रखते हैं। उसकी पुत्रियों पर छींटाकशी करते हैं। विरोध किया तो चारों युवक शाम उसके घर में घुस गए और दोनों पुत्रियों के साथ छेड़छाड़ करते हुए उनके कपड़े फाड़ डाले। किशोरियों को उठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर चारों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर करने पर जान की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने चारों युवकों की पुलिस से शिकायत की तो उनका आतंक और बढ़ गया। रातों को दरवाजा पीटना और कई तरह से उसे परेशान करने लगे। चारों युवकों के आतंक से परेशान होकर परिवार घर में कैद होकर रह गया। महिला का कहना है कि उसने थाने व क्षेत्राधिकारी से शिकायत की , लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, कोतवाल अजय कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्रवाई करेंगे।