फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आरोपियों की निशानदेही पर हथियार बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर हथियार बरामद

Thu, 29 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों की निशानदेही पर हथियार बरामद
नगीना। पुलिस ने हत्या के एक मामले में एक महिला समेत चार नामजद लोगों को रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किये गए हथियार बरामद किये हैं।
विज्ञापन

दो मार्च को मोहल्ला पाधान निवासी प्रदीप गुप्ता व राहुल के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया था। विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें प्रदीप व उसका भाई कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कुलदीप को परिजन गंभीर अवस्था में मेरठ ले गए थे। वहां इलाज के दौरान चार मार्च को कुलदीप की मौत हो गई थी। कुलदीप की पत्नी सरिता ने अपने मोहल्ले के ही सुनील उसका पुत्र रोहित, राहुल व राहुल की पत्नी चिंकी को मामले में नामजद किया था। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। चारों अभियुक्तों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बृहस्पतिवार को नगीना पुलिस ने चारों अभियुक्तों को आठ घंटे की रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर नगीना बढ़ापुर मार्ग स्थित एक बाग से हत्या में प्रयोग किया गया हथियार बरामद किया। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चारों अभियुक्तों को बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से पांच बजे तक रिमांड पर लिया गया था। अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किए गए हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed