{"_id":"5957f0ba4f1c1b0f658b48c6","slug":"21498935482-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म विशेष पर टिप्पणी करने से भड़के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्म विशेष पर टिप्पणी करने से भड़के
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म पर टिप्पणी करने से भड़के लोग
धामपुर (बिजनौर)। धामपुर में शुक्रवार रात किसी ने धर्म पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। आक्रोशित लोगों ने थाना घेरकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। नगीना चौक और हाईवे जाम कर प्रदर्शन भी किया। रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला।
मोहल्ला मनिहारीसराय निवासी मो. फैज पुत्र अब्दुल वाजिद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि किसी ने शेरकोट के एक युवक के व्हाटसएप पर आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट कर दिया। इससे लोगों में असंतोष फैल गया। लोग कोतवाली पहुंचकर आरोपियों का पता लगा कर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। कोई कार्रवाई न होता देख लोग फिर थाने पहुंचे और करीब आधा घंटे तक सीओ का घेराव कर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने नगीना चौक पर हाईवे जाम कर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान शहर इमाम मुफ्ती मोहम्मद कमर कासमी व पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और पुलिस की ओर से कार्रवाई का भरोसा दिलाने के बाद जाम खुलवाया।
सीओ हरिमोहन सिंह ने बताया कि विशेष धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी नूरपुर थाने के गांव मोरना निवासी मनदीप पुत्र रविंद्र को पुलिस ने गुड़गांव से गिरफ्तार किया है। वह गुड़गांव में एक कंपनी में टेक्नीशियन है। उसके खिलाफ अन्य धाराओं के साथ 66 आईटी एक्ट भी लगाई गई है।