फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचा लुटेरों का गैंग

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचा लुटेरों का गैंग

Sat, 01 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने  मुठभेड़ के दौरान दबोचा लुटेरों का गैंग
पुलिस ने दबोचे चार बदमाश, बाइक, सोलर प्लेट बरामद
विज्ञापन

बिजनौर।
किरतपुर पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान लुटेरे गैंग के चार बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों के पास से एक बाइक, नकदी, सोलर प्लेट के साथ अन्य सामान बरामद किया हैं।
एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक, पुलिस टीमों ने किरतपुर-नजीबाबाद मार्ग पर मोतीचूर तिराहे के पास से बृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ के दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मंडावली निवासी महमूद, मंडावर थाने के गांव रावली निवासी इंतजार, नांगल थाने के गांव दहीरपुर निवासी फुरकान, इरशाद उर्फ मोटा को दबोच लिया। बदमाशों ने बताया कि 15 मई को नांगल क्षेत्र के गांव पुंडरी खुर्द में वह मुर्गा लेने गए थे। मुर्गा नहीं देने पर मुर्गा स्वामी को धमकी देकर उन्होंने 50 हजार रुपये मांगे थे। इस घटना में प्रयुक्त बाइक गैंग से बरामद कर ली है।
विज्ञापन

इसके अलावा 12 जून की रात बिराज स्टोर क्रेशर जटपुरा बोंडा से चोरी की सोलर प्लेट भी बरामद कर ली गई है। कोतवाली देहात क्षेत्र में शाहपुर रोड से लूटे 5200 रुपये भी बदमाशों से बरामद हुए है। किरतपुर में नजीबाबाद रोड पर 16 जून को सड़क पर पेड़ डालकर एक गाड़ी से लूट में भी गैंग ने अपना हाथ कबूला है। अन्य सामान के साथ लूटा गया आधार कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया है। एक तमंचा और कारतूस भी गैंग से मिले है। ये बदमाश सड़कों पर पेड़ काटकर डालकर लूट करने में माहिर है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए इंतजार और महमूद पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed