{"_id":"594ac3954f1c1b4b538b4832","slug":"21498071957-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेला से फरार युवती की बरामदगी के लिए 24 जून को होगी महापंचायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेला से फरार युवती की बरामदगी के लिए 24 जून को होगी महापंचायत
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन के खिलाफ आरपार का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (बिजनौर)।
शिवालां कलां क्षेत्र के गांव सेला से 15 दिन पूर्व दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई युवती का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले को लेकर बुधवार को गांव इनायतपुर में हिंदू संगठनों की बैठक में प्रशासन के खिलाफ आरपार की लड़ाई का एलान किया गया। युवती की बरामदगी नहीं होने पर 24 जून को महापंचायत का निर्णय लिया गया। इसके लिए छह सदस्यीय समिति का गठन कर गांव-गांव संपर्क करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
युवती के पिता ने इस मामले में युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। 12 जून को नूरपुर क्षेत्र के गांव रहटी जागीर में बैठक बुलाई गई थी, जिसमें हिंदू जागरण मंच और हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया था। बैठक में 15 जून को गांव सेह के शिव मंदिर पर महापंचायत का निर्णय लिया गया था। महापंचायत को रोकने के लिए प्रशासन ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। 14 जून को विधायक लोकेंद्र चौहान की मौजूदगी में हुई कुछ लोगों की बैठक में प्रशासन को तीन दिन का और समय देते हुए महापंचायत को स्थगित कर दिया गया था।
इस मामले को पांच दिन बीतने के बाद भी युवती के बरामद नहीं हो सकी। बुधवार को फिर से गांव इनायतपुर में बैठक बुलाई गई। शाम करीब चार बजे हुई बैठक में मिलक, सेह, बेर, कैमरी, सेला, इनायतपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों से लोग मौजूद रहे। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैंस ने कहा कि अब समय आ गया है कि हिंदू समाज को एकजुट होकर अपने सम्मान के लिए लड़ाई लड़नी होगी।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद लोगो ने कहा कि वह किसी भी मामले में पीछे नही हटेंगे और युवती की बरामदगी के लिए प्रशासन से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से 24 जून को पुन: महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए मंगल सिंह की अध्यक्षता में छह सदस्य बेटी बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया। गांव सेह के शिव मंदिर पर होने वाली महापंचायत में हजारों लोगों को बुलाने का लक्ष्य रखते हुए युवाओं को गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान मंगल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, सुभाष राणा, मुरारी सिंह, सोमपाल सिंह, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
- युवती की बरामदगी नहीं हुई तो 24 को होगी महापंचायत
- सेला गांव से 15 दिन पूर्व दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई थी युवती