फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट

परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट

Wed, 20 Mar 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट
परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट
विज्ञापन

जलीलपुर। पुलिस बताकर गांव दत्तियाना के एक मकान में घुसे बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर उन्हें बुरी तरह से पीटा। बदमाश घर से 60 हजार की नगदी समेत चार लाख के आभूषण लूट कर ले गए। पुलिस घटना को संदिग्ध बताकर आपसी रंजिश का मामला बता रही है।

चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव दत्तियाना निवासी घसीटा खां के मुताबिक सोमवार रात वह अपने मकान के बरामदे में सोए थे। रात मेें करीब डेढ़ बजे दीवार कूद कर एक बदमाश घर के अंदर आ गया और उसने घर का मुख्य दरवाजा खोल दिया। बाहर खड़े पांच छह बदमाश भी घर के अंदर आ गए। बदमाशों ने खुद को पुलिस बताया। सभी बदमाशों के पास हथियार थे। बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। इसके बाद बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को एक स्थान पर इकट्ठा किया और सभी के हाथ पैर बांध कर उनके मोबाइल फोन तोड़ दिए। घसीटा खां के पुत्र अबरार ने बदमाशों का विरोध किया तो उसे पीटकर घायल कर दिया। घसीटा खां के मुताबिक बदमाश घर में रखी 60 हजार रुपये की नकदी और करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट कर ले गए। पुलिस को घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को इस मामले में हिरासत में ले लिया है। जलीलपुर चौकी प्रभारी एसआर रंगा के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। वादी पक्ष उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। इस बारे में पुलिस को लिख कर भी दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed