{"_id":"5bf9ab87bdec2241486fc3fe","slug":"201543089031-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को बंधक बनाकर लूट ले गए मधुमक्खियों की पेटियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार को बंधक बनाकर लूट ले गए मधुमक्खियों की पेटियां
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढबारसी (अमरोहा)। आदमपुर में चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाश खेत पर रखी मधुमक्खियों की 80 पेटी उठा ले गए। वहीं विरोध करने पर बदमाशों ने चौकीदार की जमकर पिटाई की। इस मामले में पीड़ित मालिक की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
आदमपुर निवासी मुरारी के खेत में हसनपुर कोतवाली के करनपुर माफी निवासी विजेंदर सिंह उर्फ बबलू की मधुमक्खी पालन के लिए पेटियां रखी हुई थी। इन पेटियों की चौकीदारी के लिए आदमपुर निवासी छिद्दा रहता है।
शुक्रवार रात करीब 11 बजे छह बदमाश मैक्स वाहन में सवार होकर खेत पर पहुंच गए। जहां रखीं मधुमक्खी की पेटियों को वाहन में भरना शुरू कर दिया। जब चौकीदार छिद्दा ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
बदमाशों ने छिद्दा के मुंह पर कपड़ा बांधकर, रस्सी से हाथ पैर बांध दिए। उसे जंगल में डालकर 80 पेटियां लूट ले गए। कुछ समय बाद चौकीदार ने हाथ पैरों से रस्सी को खोलकर गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल सका। पेटी मालिक ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।