{"_id":"5af1e6564f1c1b350b8b8e2f","slug":"201525802582-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के साथ दुस्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची के साथ दुस्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 08 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर। मंदिर से प्रसाद चढ़ाकर लौट रही बच्ची को खेत में ले जाकर दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर एक आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। फरार युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एक गांव में नौ वर्षीय और सात वर्षीय दो बहन सोमवार की शाम गांव के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर घर लौट रही थीं। रास्ते में गैर समुदाय के दो युवक खड़े थे। इन्होंने बड़ी लड़की के मुंह पर हाथ रखकर भांग के झाड़ी में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। छोटी लड़की के शोर मचाने पर रास्ते से निकल रहे गांववासियों ने एक आरोपी को दबोच लिया जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। गांववासियों ने पकड़े आरोपी चांदपुर के मोहल्ला भटियारी सराय निवासी फरमान को मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने फरार आरोपी जीशान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गांववासियों में आरोपियों के खिलाफ आक्रोश बना हुआ था। पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धारा रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।