फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गजरौला नगर की पीएनबी शाखा में फर्जीवाड़ा कर निकाला लाखों का ऋण

गजरौला नगर की पीएनबी शाखा में फर्जीवाड़ा कर निकाला लाखों का ऋण

Sun, 08 Oct 2017 01:43 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
गजरौला नगर की पीएनबी शाखा में फर्जीवाड़ा कर निकाला लाखों का ऋण
किसान की मौत के बाद बैंक से ऋण निकालने की कार्रवाई की, मृतक के बेटे ने की शिकायत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
शहर एसबीआई मुख्य ब्रांच में गड़बड़ झाले का राजफाश होने के बाद अब गजरौला की पीएनबी शाखा में लाखों का फर्जीवाड़ा खुला है। इसमें शातिर ने बैंक अधिकारियों से सांठगाठ कर किसान की जमीन पर करीब छह लाख रुपये का ऋण निकाला है। किसान की मौत के बाद यह ऋण निकला है। खुलासा तब हुआ जब मृतक के बेटे ने ऋण निकालने के लिए बैंक में आवेदन किया। पीड़ित ने डीएम व एसपी से मामले की शिकायत की है।
सैदनगली थाने के गांव कनेटा निवासी इंतजार पुत्र इसाक ने डीएम व एसपी के नाम संबोधित शिकायती पत्र में कहा है कि उसके पिता के पास खतौनी संख्या-0076 खरा संख्या-947/0.835 कुल 1.664 हेक्टेअर ग्राम कनेटा में कृषि भूमि थी। पिता का 30 मई 2017 को देहांत हो चुका है। इसके बाद कृषि भूमि में उसके, मां तासीफन, भाई अखलाक, शाहिद, इकराम व इमरान के नाम बतौर वारिसान दर्ज हो गए। उसके भाई शाहिद को अपनी जरूरत के लिए कृषि ऋण की आवश्यकता के लिए आवेदन किया। जिस पर बैंक ने उसके भाई से दाखिल खतौनी पर विधिवत राय मांगी। इस दौरान पता चला कि 26 जून 2017 को उसके पिता के नाम से पता बदलकर शातिरों ने 585000 रुपये का ऋण पंजाब नेशनल बैंक गजरौला से निकाला है। पिता की मौत के बाद फर्जीवाड़ा कर यह लोन निकाला गया है। नाम पिता का दिया है जबकि पता सिहाली जागीर लोन में दर्शाया है।
विज्ञापन

पत्र में कहा है कि उसके पिता अनपढ़ थे। उनका कभी भी कोई लोन या लेनदेन गजरौला बैंक में नहीं रहा है। ऋण में सुशील कुमार नाम के व्यक्ति के गवाह के रूप में हस्ताक्षर हैं। आरोप लगाया है कि जब वह बैंक में पहुंचे और जानकारी मांगी तो अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक नहीं सुनी। हसनपुर तहसील से पता चला कि फर्जी लोन सुशील निवासी याहियापुर थाना नौगावां सादात व बैंक अधिकारियों व कर्मियों ने मिलकर निकाला है। पत्र में पीड़ित ने जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को गुहार लगाई है। दोनों अफसरों ने मसले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी तक ऐसी कोई शिकायत बैंक को नहीं मिली है। यदि ऐसा प्रकरण है तो मामले की जांच कराकर संबंधित पर कार्रवाई कराई जाएगी।
- रतन सिंह, मैनेजर पीएनबी शाखा गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed