फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   खुशनूद के घर पर छापा हंगामा 7

खुशनूद के घर पर छापा हंगामा 7

Sun, 13 Aug 2017 12:56 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खुशनूद के घर पर छापा                हंगामा  7
किरतपुर। सपा के वरिष्ठ नेता एवं सपा की पूर्व बिजनौर विधायक रुचि वीरा के खासमखास किरतपुर निवासी खुशनूद खां को गिरफतार करने के लिए शनिवार को पुलिस ने घर पर छापा मारा। लेकिन सपा नेता कुछ देर पहले की निकल गए। हालांकि आसपास के लोग का कहना है कि सपा नेता सुबह से घर पर ही मौजूद थे । पुलिस के आने से कुछ देर पहले भी घर के बाहर ही अपने पड़ोसियों के साथ बैठे बात कर रहे थे। पुलिस के आने की पहल की सूचना मिल गई। इसके बाद वो किनारे हो गए।
विज्ञापन

खुशनूद खां को पकड़ने के लिए सीओ नजीबाबाद महेश कुमार, एसओजी पुलिस, थाना नांगल, थाना नजीबाबाद व थाना किरतपुर पुलिस मौजूद रही । खुशनूद खां जिला पंचायत धारा के अपहरण के मुकदमे में वांछित चल रहे है।
विज्ञापन

खानापूर्ति ही रही खुशनुद को पकड़ने में
ये अलग बात है कि भारी पुलिस फोर्स खुशनूद के घर पर दबिश देने पहुंची ,लेकिन लगता है कि पुलिस के आने की सूचना उन्हें पहले ही लग गई थी। जब पहले थाना पुलिस उनके घर पंहुची तो घर के बाहर गेट पर ताला लगा था। पुलिस ने घर के गेट पर लगे ताले की वीडियोग्राफी की और वहां से चली गई। आधा घंटे बाद जब सीओ नजीबाबाद के नेतृत्व में भारी पुलिस बल खुशनूद के घर पहुंचा तो बाहर गेट पर ताला नहीं था । घर खुला था और घर में खुशनूद की पत्नी व मां मौजूद थी। पुलिस खानापूर्ति को लेकर हर जगह चर्चा है। मीडिया और पत्रकार भी पहले ही पंहुच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed