फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने दस साल के मासूम फैजान की हत्या का किया खुलासा

पुलिस ने दस साल के मासूम फैजान की हत्या का किया खुलासा

Tue, 19 Mar 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दस साल के मासूम फैजान की हत्या का किया खुलासा
फैजान की हत्या का किया खुलासा
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने एक माह पहले शेरकोट में हुए फैजान की हत्या का खुलासा किया। फैजान की हत्या पांच हजार के इनामी मोनू उर्फ फरमान ने फैजान के पिता से विवाद होने पर बदला लेने के लिए की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचकर हत्या का राज उगलवा लिया है।

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक शेरकोट के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी इमामुद्दीन ने नौ फरवरी को अपने दस साल के बेटे फैजान के लापता होने की सूचना शेरकोट पुलिस को दी थी। दस फरवरी को फैजान का शव मोहल्लरा इमामबाड़ा में मस्जिद के पीछे बोरे में बंद मिला था। पुलिस ने इस मामले मेें शेरकोट के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी पांच हजार के इनामी बदमाश मोनू उर्फ फरमान को दबोचकर पूछताछ की। उसने फैजान की हत्या का खुलासा किया। फरमान ने पुलिस को बताया कि घटना से दस दिन पहले उसका फैजान के पिता इमामुद्दीन से झगड़ा हो गया था। दोनों में मारपीट की नौबत आ गई थी। इस दौरान फरमान ने इमामुद्दीन को झगड़ा करने पर जिंदगी भर पछताने की धमकी दी थी। नौ फरवरी को फैजान को फरमान बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। फैजान का मुंह भींचकर उसका हत्या कर दी। शव प्लास्टिक के बोरे में भरकर मस्जिद के पीछे फेंक दिया था। किसी को फरमान पर हत्या करने का शक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed