फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दामाद के खिलाफ पुत्र की हत्या की दर्ज कराई रिपोर्ट

दामाद के खिलाफ पुत्र की हत्या की दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 10 Feb 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
दामाद के  खिलाफ पुत्र की हत्या की दर्ज कराई रिपोर्ट
दामाद पर लगाया पुत्र की हत्या का आरोप
विज्ञापन

चांदपुर। बास्टा क्षेत्र के गांव वाजिदपुर के जंगल में थाना रजबपुर के गांव दुर्गुपुर निवासी अंकुुश का शव पड़ा मिला था। इस मामले में युवक के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ पुत्र की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनपद अमरोहा के थाना रजबपुर के गांव दुर्गुपुर निवासी कल्लू सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अंकुश गांव के ही अनिल कुमार के पास करीब डेढ़ साल से ट्रैक्टर का चालक था। कल्लू सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट बताया कि पांच फरवरी की शाम अंकुश अनिल की बाइक से घर आया था। रात को रुकने के बाद सुबह काम पर जाने के लिए कहकर चला गया था। लेकिन काम पर नहीं जाकर अपनी बहन के घर थाना नौगावां के गांव लदादपुर चला गया। शाम तक अंकुश के काम पर नहीं पहुंचने पर अनिल ने उसकी तलाश की और फोन पर उसे बताया। इस दौरान पता चला कि अंकुश अपनी बहन के घर गया है।
विज्ञापन

दामाद से अंकुश के बारे में पूछताछ की तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शनिवार को उसका शव गांव वाजिदपुर के जंगल में मिला। पुलिस ने उन्हें अंकुश का शव मिलने की जानकारी दी। उस समय दामाद नन्हे उनके पास था। यह सुनते ही दामाद नन्हें घर से फरार हो गया। कल्लू ने दामाद नन्हे और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली निरीक्षक विरेंद्र सिंह के मुताबिक अंकुश की हत्या गला दबाकर की गई है। घटना का खुलासा शीघ्र हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed