{"_id":"5c5334f5bdec2259b05bb79f","slug":"191548956917-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग में हुई सोनिया की नृशंस हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनर किलिंग में हुई सोनिया की नृशंस हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिया की नृशंस हत्या, ऑनर किलिंग की आशंका
हरेवली। गांव आराजी कंदला के समीप तालाब से मिले धड़ और गर्दन मिलने के बाद पुलिस ने शव की शनाख्त कर ली है। युवती की गर्दन नगीना थाने के गांव से बरामद हुई है। मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस ने युवती के परिजनों और प्रेमी सहित उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। युवती ने अपने प्रेमी से विवाह कर लिया था, तब से दोनों पक्ष इस शादी से नाखुश थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच में लगी है। पुलिस ने दावा किया है जल्द हत्या का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। युवती की धारदार हथियार से नृशंस हत्या की गई थी।
26 जनवरी को आराजी कंदला गांव के तालाब से मिला धड़ की शनाख्त नगीना थाना क्षेत्र के गांव हुरनंगला से गर्दन मिलने के बाद सोनिया (22) पुत्री इंदरराम निवासी परमवाला (शेरकोट) थाना क्षेत्र के रूप में हुई। वह दारानगर गंज के मेडिकल कालेज से दो वर्ष का जीएनएम (जनरल नर्स मिडवाइफरी) कोर्स कर रही थी। इस दौरान उसका प्रेम प्रसंग आराजी कंदला निवासी लवप्रीत पुत्र रणजीत सिंह (पूर्व प्रधान) से हो गया। परिजनों की मर्जी के खिलाफ 29 अगस्त को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। लवप्रीत कोर्ट मैरिज करने के बाद सोनिया को अपने घर ले आया। इसी बीच सोनिया की नृशंस हत्या हो गई। सोनिया की नृशंस हत्या कर शव को दो हिस्सों में बांट दिया गया। उसका धड़ गांव आराजी कंदला के तालाब में डाल दिया गया, जबकि उसकी गर्दन 29 जनवरी को नगीना थाना क्षेत्र के हुरनंगला गांव के नाले से बरामद हुई थी। एक के बाद एक शव के दो हिस्से मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव के दोनों हिस्सों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि शरीर के दोनों हिस्से एक ही शव के हैं। आशंका जताई जा रही है कि आन बान शान की खातिर सोनिया की नृशंस हत्या कर दी गई। पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर हत्या के तमाम बिंदुओं की बारीकि से जांच कर रही है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हत्या के आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। पुलिस कहना है कि जल्द नृशंस हत्या का राजफास होगा।
प्रेम विवाह के बाद दोनों पक्षों में हुआ था लिखित समझौता
सोनिया व लवप्रीत के प्रेम विवाह कर लेने के बाद यह बात लवप्रीत के परिजनों को हजम नहीं हुई। लवप्रीत के परिजनों ने दोनों के विवाह की सूचना सोनिया के परिजनों को दी। दोनों के परिजनों के बीच पंचायत में वार्ता हुई। पंचायत में लिखित समझौता होने के बाद युवती को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया, लेकिन युवती के परिजन किसी भी समझौते से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह युवती को किसी भी समझौते पर घर लेकर नहीं आए, बल्कि वह उसे लवप्रीत के पास ही छोड़ आए थे। लवप्रीत व उसके परिजनों ने ही बेटी की नृशंस हत्या की है। वह कार्रवाई से बचने निकलने के लिए हत्या का दोष उन पर डाल रहे हैं।
विज्ञापन
पुख्ता शनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट होगा
पुलिस भी शव की शनाख्त को लेकर अभी पूरी तरह से संशय में है। पुलिस ने दोनों धड़ों की शनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। डीएनए टेस्ट के लिए युवती के माता-पिता की मंजूरी ले ली गई है। युवती के परिजनों ने भी शव का डीएनए टेस्ट कराने के हामी भर दी है।
जल्द होगा खुलासा
एसओ पंकज तोमर का कहना है कि शव के दोनों हिस्सों की शनाख्त कर ली गई है। हालांकि पूरी तरह से ऑनर किलिंग का मामले को लेकर संशय है, पक्का नहीं कहा जा सकता है। शव का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।