फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कहासुनी होने पर पैसेंजर ट्रेन पर किया पथराव, कई यात्री घायल

कहासुनी होने पर पैसेंजर ट्रेन पर किया पथराव, कई यात्री घायल

Sat, 22 Dec 2018 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कहासुनी होने पर पैसेंजर ट्रेन पर किया पथराव, कई यात्री घायल
गजरौला पैसेंजर ट्रेन पर पथराव, कई यात्री घायल
विज्ञापन

किरतपुर (बिजनौर)। गजरौला पैसेंजर ट्रेन में चाय बेच रहे व्यक्ति से पैसेंजरों द्वारा अभद्र व्यवहार करने से नाराज चाय वाले के समर्थकों ने ट्रेन पर पथराव किया। पथराव के चलते ट्रेन की खिड़कियों के शीशे टूट गए। कई यात्रियों के चोट है।

शुक्रवार सुबह नौ बजे गजरौला पैसेंजर ट्रेन रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी। स्थानीय निवासी नरेश चाय बेचने के लिए ट्रेन में चला गया। ट्रेन के एक डिब्बे में जब वह चाय बेच रहा था तो किसी पैसेंजर की नरेश की कहासुनी हो गई। आरोप है कि पैसेंजर ने नरेश से अभद्र व्यवहार किया। इससे खिन्न होकर नरेश ट्रेन से नीचे उतर आया और उसने अपने समर्थकों को बुला लिया। तब तक ट्रेन भी चल पड़ी थी। नरेश और उसके समर्थकों ने चलती ट्रेन पर पथराव किया। पथराव से ट्रेन के शीशे टूट गए और कई यात्रियों के चोट आई। पथराव से ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। पथराव से घबराए ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने रेलवे की हेल्पलाइन पर सूचना दी। सूचना पर आरपीएफ किरतपुर पहुंची। बिजनौर आरपीएफ सब इंस्पेक्टर कपिल चौहान ने मोहल्ला अंबेडकर नगर किरतपुर में आरोपियों के घर पर दबिश दी। पुलिस को एक आरोपी के पिता मिले जबकि दो अन्य आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि चार आरोपी नामजद है जबकि एक दर्जन अज्ञात बताए जा रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, सभी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed